शिवपुरी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) व मध्यांचल ग्रामीण बैंक और नावार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता गोइंग डिजीटल शिविर का आयोजन ग्राम बिलोकलां में किया गया। इस दौरान आजीविका मिशन के माध्यम से डॉ.अम्बेडकर समूह के सदस्यों को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत 50 हजार रूपए की राशि से निर्मित आजीविका कम्प्यूटर केन्द्र का भी शुभारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मध्यांचल ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर चौहान, नावार्ड के प्रबंधक राजाजी अय्यर, ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर उपाध्याय, एसआरएलएम के ग्राम प्रभारी सोनू शर्मा एवं जितेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम में ललितपुर से आए दल द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, दुर्घटना बीमा योजना, अटल पेंशन आदि की जानकारी दी गई।






Be First to Comment