Press "Enter" to skip to content

भूमाफियाओं ने बिछाया शहर में अवैध कॉलोनियों का जाल, प्रशासन मौन

शिवपुरी। शहर में इस समय भू माफियाओं द्वारा किसानों की जमीन को ओने पौने दामों में खरीदकर उनमें कॉलोनी बनाकर अच्छा मुनाफा में कमाया जा रहा है। जबकि इन कॉलोनियों में गाइड लाइन कहीं से कहीं तक दिखाई नहीं देती है। फिर भी अधिकारियों की कार्यशैली को देखते हुए दिनरात अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है। सरकारी टैक्स से बचने के लिए भू माफिया किसानों को चंद रुपये ब्याने के रूप में देकर जब उनके प्लॉट बिक जाते, तब भू माफिया उन्हें पैसा देते चले जाते हैं और उन्हीं से प्लॉट की रजिस्ट्री भी करा देते हैं। यह रजिस्ट्री भी प्लाट के नाम पर न होकर डिसमिल में की जा रही है। भूमाफिया किसानों की जमीन के साथ-साथ सरकारी सेक्टरों पर भी अवैध कब्जे कर रहे हैं। 

इन क्षेत्रों में धड़ल्ले से कट रही कॉलोनियों

केटीएम कॉलेज के पीछे राज रीयल स्टेट और नीलमडी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा धड़ल्ले से खेतों में फ्लॉट काटे जा रहे हैं, साथ डुप्लेक्स तानकर बेचे जा रहे हैं। इन प्लॉटों में जाने के लिए ठीक से रस्ता तक नहीं है। इसके अलावा पीएस होटल के पीछे, भारती विद्यालय के सामने, फतेहपुर क्षेत्र, फतेहपुर, शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने, ग्रीन व्ही होटल के पास, टोंगरा रोड, रेलवे स्टेशन, सेंटचार्ल्स स्कूल के सामने सहित अन्य स्थानों पर कॉलोनियां काटने का काम चल रहा है। 
शहर में नपा ने वर्ष 2007 में एक सर्वे कराया था इसमें छोटी-बड़ी 155 कॉलोनियां अवैध पाई गई थीं। बीते दस साल में यह अवैध कॉलोनी चिंहित भू-माफियाओं ने काटी हैं। तत्समय एसडीएम शिवपुरी द्वारा कई भू माफियाओं पर अवैध कॉलोनी काटने के नोटिस जारी कर प्रकरण चलाए लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई किसी पर नहीं हो सकी। यही कारण है कि अवैध कॉलोनी बनाने वालों के हौंसले बुलंद हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!