Press "Enter" to skip to content

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, छोड़ा सुसाइड नोट 

शिवपुरी। लुहारपुरा में 20 वर्षीय युवक प्रांशुल पुत्र देवेंद्र बिरथरे ने कल शाम अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है, लेेकिन रोमन लिपी में लिखा गया सुसाइड नोट स्पष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि सुसाइड नोट में सिर्फ यही समझ में आ रहा है कि मम्मी पापा आप धैर्य रखना। मैं आप पर बोझ नहीं बनना चाहता। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रांशुल के परिजनों का अन्यत्र मकान बन रहा है। इस  कारण परिवार के सदस्य घर पर न होकर  वहां गए हुए थे। घर में प्रांशुल अकेला था और उसने कमरे में लगे पंखे के फंदे  से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का मुख्य कारण क्या है यह तो स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। कुछ सूत्रों का कथन है कि मृतक अपनी बेरोजगारी से परेशान था वहीं कुछ सूत्र आत्महत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। 

बॉक्स

पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास

बताया जाता है कि मृतक प्रांशुल बिरथरे इसके पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। दो साल पहले उसने डाई पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। जबकि विगत वर्ष भी उसने ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन तब वह बच निकला था। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!