Press "Enter" to skip to content

संदेश : निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए महिलाओं को संदेश

शिवपुरी। नमस्कार दोस्तों में आप सब की दोस्त सूबेदार गायत्री  इटोरिया निर्भया प्रभारी पूरी निर्भया टीम एवं शिवपुरी पुलिस की तरफ से आप सभी प्रतिभाशाली महिलाओं का हार्दिक स्वागत करती हुई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हैं आज बदलते परिवेश में महिलाएं प्रतएक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं उनका आत्मविश्वास ही है जो वे यह सब कर पा रही है मैं अपनी बात इस लाइन से शुरुआत करना चाहूंगी
अनंत अपार अकाश हो तुम, विश्व विजयविश्वास हो तुम संवेदना से भरा एक अमित अटल एहसास हो तुम “
दोस्तों महिला होना अपने आप मैं चुनौतीपूर्ण कार्य महिलाओं की जिंदगी में चुनौतियां ही चुनौतियां पड़ी  है उन सब चुनौतियों को पार करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ना बड़ा काम होता है 
लेकिन कोई भी महिला अपने आप को सबसे कमजोर तब समझती है जब वह आर्थिक रूप से कमजोर होती है अगर कोई महिला आर्थिक रूप से सशक्त है तो वह सशक्तिकरण का सबसे अच्छा उदाहरण है जरूरी नहीं है कोई शासकीय जॉब करें या कोई व्यापार करें 
वह चाहें तो अपने घर बैठकर कोई घरेलू काम करके भी अपनी जीविका चला सकती है और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक रूप से सक्षम हो सकती है बदलते जमाने के साथ साथ महिला को आर्थिक रूप से मजबूत बनना सबसे बड़ी आवश्यकता है। अपनी महत्व को समझें और खुद का सम्मान करें महिला मजबूत होगी तो समाज मजबूत होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!