
शिवपुरी। जिले के दिनारा कस्बे में
स्थित एक मेडीकल की दुकान का बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले
तोड़कर हजारों का माल उड़ा दिया। इस बात की जानकारी दुकान मालिक को आज सुबह
पता चली। जिसकी रिपोर्ट दिनारा थाने में दर्ज करार्ई पुलिस ने अज्ञात
चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के
अनुसार फरियादी चन्द्रकांत पुत्र रामसहाय राय उम्र 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज
करार्ई की दिनारा बाजार में स्थित मेडीकल स्टोर दुकान को रोजा की तरह बीती
रात्रि को 9 बजे बंद करके अपने घर आ गया था, लेकिन आज सुबह जब वह दुकान पर
आया तो उसने दुकान के ताले टूटे हुए देखे। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर
उसके अंदर रखी नगदी, गल्ले में रखी सोने की अंगूठी व म्यूजिकल सिस्टम और
टीव्ही पर हाथ साफ कर दिया। उड़ाए गए सामान का मूल्य लगभग 53 हजार रूपए
है। दुकानदार का कहना है कि उन्हें सुबह राहगीरों ने दुकान का ताला टूटने
की सूचना दी थी।






Be First to Comment