Press "Enter" to skip to content

एसके गु्रप ऑफ कोचिंग ने मनाया बाल दिवस 

दिनारा। मंगलबार को बाल दिवस के अवसर पर एस .के.ग्रुप ऑफ कोचिंग सेंटर द्वारा गिर्राज जी मंदिर पर बाल दिवस का आयोजन सत्यम गुप्ता द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे बाल दिवस पर निबंध,कबिता प्रतियोगिता,सिंगिंग प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता और कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र यादव जनपद सदस्य तथा अन्य बिशिष्ट अतिथियो में सुमित नीखरा,राजेश अमर, जीतेन्द्र बाजोरिया, रवि सर, अशोक सर, अंकित श्रीवास्तव, अंडोली सर सभी पत्रकार बन्धु उपस्थित थे। सत्यम गुप्ता ने छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उनसे कहा कि हम जीवन की हर छोटी,छोटी घटनाओं से सीख ले तथा जीवन में कभी निराश ना हो और निरंतर अपने पथ पर बढ़ते रहे तो हमें सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और सत्यम गुप्ता द्वारा छात्र छात्राओं को शील्ड एवं मैडल प्रदान किये गए । विद्यार्थियो में नीर, सोम,अनुराग साहू, दीपाली,अपूर्व, शैलेश, सूर्याश, वंश, सुजल, राजा,मोक्ष,अभिनव आदिल खान एवं अन्य उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!