Press "Enter" to skip to content

करंट लगने से किसान की मौत

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दाबरदेही में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के रिश्तेदार रमेश पुत्र बाबूलाल परिहार ने बताया कि रामस्वरूप पुत्र दयानंद परिहार निवासी दाबरदेही खेत पर काम कर रहा था जब वह घर नहीं आया तो खेत पर गए जहां वह पानी की मोटर के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!