डॉ. खरे बने नए सिविल सर्जन, किया पदभार ग्रहण

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी के सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह के निलंबन के बाद कमिश्रर ने डॉ. पीके खरे को सिविल सर्जन का प्रभार सौंपा है। आदेश मिलते ही डॉ. खरे ने पदभार संभाल लिया। 
यहां बताना होगा कि कल डॉ. गोविंद सिंह कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने वकीलों के तर्क सुनने के बाद जमानत दे दी थी।