गांजे का नशा कर रहे युवक पर मामला दर्ज

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के गोपाल मंदिर के पास गांजा भरकर चिलम का नशा कर रहे एक युवक राजेश उर्फ कंटर पुत्र रामजीलाल जाटव निवासी पराई की पौर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक पुडिया गांजा और चिलम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत कायमी की है।