Press "Enter" to skip to content

काम को अधिक उत्साह के साथ करने में पुरस्कार उत्प्रेरक का काम करते हैं

रेडिऐंट में पुरस्कार वितरण का आयोजन
शिवपुरी। अपने काम को अधिक उत्साह के साथ करने में पुरस्कार उत्प्रेरक का काम करते हैं उससे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा करने या कला कौशल हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का जहां मनोबल बढ़ता है। वहीं वे समाज के प्रति अधिक जिम्मेदार भी बनते हैं। 

यह बात रेडिऐं ग्रुप समनव्यक अखलाक खान ने पुरस्कार वितरण समारेाह में व्यक्त किए। संचालक शाहिद खान ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा अपने अंदर की प्रतिभा को निखारे व रूचि अनुसार गतिविधियों में भागीदारी करेंगे तब आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा और भविष्य भी उज्जवल होगा। इस अवसर पर संस्था में वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों खेल, कला, संस्कृति, टेस्ट, प्रजेन्टेशन में भागीदारी के आधार पर उच्च ग्रेडिंग हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ता ने व आभार रेडिऐंट प्राचार्य डाॅ़. शबाना खान ने व्यक्त किया।
फोटो : 22 शिव 5, 6
कैप्शन : रेडिऐंट कॉलेज में छात्रों को पुरस्कार वितरण करते हुए संचालक।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!