Press "Enter" to skip to content

दीपावली त्यौहार से पहले कोर्ट रोड पर डामरीकरण शुरू

शिवपुरी। लंबे समय से व्यापारी सहित आम नागरिकों के परेशानी का कारण बनी कोर्ट रोड पर आखिरकार डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। पहले दिन ढाई घंटे में एक साइड में करीब 300 मीटर डामरीकरण कर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा मशीनरी मंगाकर डामरीकरण का काम शुरू करा देने से बाजार के सैकड़ों दुकानदारों को राहत मिल जाएगी। बाजार में हर दिन खरीदारी करने आ रहे हजारों लोगों को आने जाने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा। लोगों का कहना है कि डामरीकरण का काम सड़क बनने तक जारी रहना चाहिए। वहीं पेटी पर सड़क का ठेका लेकर काम करा रहे ठेकेदार पवन धाकड़ का कहना है कि यदि बीच में कोई रुकावट नहीं आती है तो वे 600 मीटर कोर्ट रोड का काम 26 अक्टूबर तक पूरा करा देंगे। अस्पताल चौराहा जय स्तंभ से डामरीकरण का काम शुरू कर दिया है। कोर्ट रोड पर 12 मीटर में से 6 मीटर साइड में 300 मीटर दूरी तक शाम 7.30 बजे डामरीकरण करा दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!