
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थन में आमसभा लेने आए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सुनने के लिए कार्यक्रम में उतना जनसैलाब नहीं उमड़ा जितना लोगों के आने की उम्मीद थी। सूत्रों की मानें तो भीड़ जुटाने के लिए लोगों को प्रति व्यक्ति 200 से लेकर 300 रुपए दिए गए इसके बावजूद भी पांडाल पूरी तरह नहीं भर सका। वहीं विगत दिवस कांग्रेस के सांसद सिंधिया की सभा की तुलना में मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ आधी के आसपास ही सिमट कर रह गई। सभा में आने के बाद कुछ कार्यकर्ता असंतुष्ट दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं के टे्रक्टर पेट्रोल पंप पर खड़े दिखाई दिए और उनका कहना था कि उनका कहना था कि उनसे डीजल डलवाने की बात थी, लेकिन अब यहां आने के बाद कोई धनी धोरी नहीं मिल रहा है। वहीं बात कांग्रेस की करें तो प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव को भी क्षेत्र में जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। इसलिए कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव चुनौतीपूर्ण है।






Be First to Comment