Press "Enter" to skip to content

महिला की स्कूटी में मारी कार ने टक्कर, घायल

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी कॉलोनी प्रशांत वकील के घर के सामने एक कार चालक ने एक विवाहित की एक्टिवा में टक्कर मार दी जिससे विवाहिता सड़क पर गिर कर चोटिल हो गई है। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ममता मांझी पत्नी राजेश कुमार उम्र 30 साल निवासी आईपीएस स्कूल के पास हाउसिग बोर्ड कॉॅलोनी कमलागंज शिवपुरी का आरोप है कि में अपनी एक्टिवा से अपने घर आ रही थी तभी सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 33 सी 3218 के चालक ने मेरी एक्टिवा में सामने से अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मेरी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई व मेरे व बहन को चोटें आईं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!