कोलारस।बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत गिंदौरा में पदस्थ सचिव को जिला पंचायत सीईओ ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता बरतने के आरोपों के चलते ग्राम पंचायत गिंदौरा के सचिव लालजीराम यादव तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सचिव यादव को निलंबन काल में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। मुख्यालय जनपद पंचायत बदरवास रखा है।






Be First to Comment