गुलाबी सर्दी ने दी दस्तक, गर्म कपड़ों में नजर आने लगे लोग
कोलारस-बदरवास-मौसम का रुख बदलते ही गुलाबी सर्दी का अहसास होने शुरू हो गया है, सुबह के वक्त कोहरे की चादर बिछने लगी है, जैसे-जैसे नवम्बर का महीना बीता ठीक वैसे ही सर्दी ने अपना असर दिखाना तेज कर दिया है, दोपहर के वक्त धूप की वजह से मौसम गर्म रहता है. लेकिन रात होते ही सर्द हवा चलने लगती है, बीते तीन- चार दिनों से सुबह व शाम के वक्त सर्दी का एहसास कुछ ज्यादा ही महसूस किया जा रहा है, जिसके कारण लोगों को गर्म कपड़े स्वेटर-जैकेट पहनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, और सोते वक्त ज्यादा सर्दी होने की वजह से रजाई और कंबल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, तो वही लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीददारी भी शुरू कर दी है, इस कारण दुकानों पर गर्म कपड़ो की बिक्री शुरू हो गई है।





Be First to Comment