Press "Enter" to skip to content

नवजात बच्ची को चूहे द्वारा कटाने के मामले में आयोग ने सीएमएचओ को भेजा नोटिस

शिवपुरी। जिला चिकित्सालय मे एक नवजात बच्ची को चूहे के काटने वाले मामले मे आज मानव अधिकार आयोग भोपाल ने संज्ञान ले लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है। इस संदर्भ में सीएमएचओ को प्रकरण में नोटिस जारी कर जबाब तलब किया गया है। जबाब मिलने के बाद आयोग आगामी कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अस्पताल में एक प्रसूता सुनीता पत्नी दिलीप निवासी कुमरौआ परगना कौलारस को पलंग न मिलने पर उसे नवजात के साथ जमीन पर सोना पडा था। रात्री को 10 बजे जब नवजात जोर से रो

ई तो प्रसूता ने देखा कि बच्ची की दो उंगलियों में से खून निकल रहा है और उसे चूहा काटने के बाद भाग रहा है। शोर मचाने के बाद लोग इक_ा हुये और बच्ची की दोनों घायल उंगलियों का उपचार किया गया  इस गंभीर मामले को मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक आलोक एम इन्दौरिया ने फोन द्वारा एडी.डायरेक्टर आर. एल. सिसौदिया को जानकारी दी और अपना पत्र भी फेक्स किया। माननीय आयोग ने विचारोपरांत मामले को संज्ञान मे ले लिया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!