Press "Enter" to skip to content

बाइक सवारों में ऑटो ने मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत तेज रफ्तार से आ रहे ऑटो चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों बाइक सवार युवक घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसौद थाना क्षेत्र में आने वाले रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक पर तीन लोग सिद्धार्थ जाटव पुत्र चौथू जाटव, मोहन जाटव पुत्र तुलाराम जाटव, गोपाल जाटव पुत्र मिंटू जाटव निवासी मनियर सवार होकर जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार में ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों की सूचना वहां से निकल रहे राहगीरों ने डायल 100 को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा 108 एम्बूलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं जिसमें एक का तो पैर का पंजा टूट कर अलग हो गया और बाकी दोनों में किसी का पैर फ्रैक्चर है तो किसी के कमर में लगी है। यहां घायलों का डॉक्टरों द्वारा उपचार कराया जा रहा है।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!