एटीएम का पासवर्ड पूछकर खाते से 38 हजार रूपए उड़ाए

शिवपुरी। पोहरी में फरियादी गजाधर पुत्र बादामी लाल वर्मा निवासी आमतला के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति 38 हजार रूपए उड़ाने में सफल रहा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गजाधर वर्मा का बैंक में खाता था। उसने बताया कि पिछले दिनों अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उससे कहा कि उसका एटीएम बंद होने वाला है। एटीएम लगातार काम करता रहे इसके लिए वह अपने एटीएम का पासवर्ड बता दे। आरोपी के झांसे में आकर गजाधर वर्मा ने उसे एटीएम का पासवर्ड बता दिया। जब गजाधर बैंक में पैसे निकालने गया तो उसे पता चला कि उसके खाते से कोई अज्ञात व्यक्ति 38 हजार रूपए उड़ा ले गया है।






Be First to Comment