Press "Enter" to skip to content

यात्री प्रतीक्षालय की कहकर रोड किनारे बनाया शमशान एसडीएम ने सीईओ को दिये जांच के निर्देश


पिछोर

जनसुनवाई के दौरान एसडीएम जैन ने सभी विभाग प्रमुखों की बैठक ली बैठक के
दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये बार बार कहने के बाद भी समय सीमा मे
निराकरण नही भेजे जा रहे है अब मे बार बार नही कहूगा लिखित कार्यवाही की
जावेगी। कई विभागो के विभाग प्रमुख जन सुनवाई मे उपस्थित नही रहते है
उपस्थित न रहने को कोई ठोस कारण होने चाहिये एवं इसकी सूचना भी भेजी जानी
चाहिये अन्यथा की स्थिति मे उनके विरूद्व कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय
को भेजा जावेगा। जन सुनवाई के दौरान 25 आवेदन प्राप्त हुये मौके पर ही
संवंधित विभागो को कार्यवाही हेतु भेजा गया आवेदक ग्राम वाशी भगवंतपुरा ने
आवेदन प्रस्तुत किया कि ग्राम पंचायत खुरई के ग्राम भगवंतपुरा मे शमशानघाट
की 13 विश्वा आरक्षित है आरक्षिक भूमि पर शमशानघाट बनवाया जावे वहा के
सरपंच द्वारा सडक किनारे यात्री प्रतीक्षालय के नाम पर शमशानघाट का निर्माण
करा दिया गया है ग्राम की प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला मुख्य रास्ता भी
वही है जिससे बच्चो मे भी इस बात को लेकर अधिक भय व्यप्त है। एसडीएम द्वारा
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खनियाधाना को जॉच के निर्देश दिये।
आवेदक मनोज यादव निवासी राम नगर वडैरा के आकाशीय बिजली द्वारा मौत होने से
आर्थिक सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर एसडीएम ने प्रकरण तैयार कर
कलैैक्टर को स्वीकृती हेतु प्रकरण भेजा आवेदक दयाराम पुत्र दयाराम लुहार
निवासी ग्राम खरगवाहा ग्राम पंचायत पटसेरा मे प्रधानमंत्री आवास सूचि मे
नाम होने के बाद भी नीचे बालो को आवास दिया गया जिसको लेकर जनपद पंचायत
सीईओ जॉच के निर्देश दिये। पर्वत सिंह पुत्र वलदेवा आदिवासी द्वारा
नामांत्रण कराने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ जोकि उक्त जमीन 1996 मे खरीदी गई
थी उसका आज दिनांक नामांतरण नही हुआ जिसे देख नायब तहसीलदार को सात दिवस के
अन्दर नामांतरण करने के निर्देश दिये। सचिव ग्राम पंचायत दरगुवा द्वारा
आवेदन किया गया कि अनरत पुत्र मोती हरिराम पुत्र मोती द्वारा सी सी रोड
डालने मे अवरोध पैदा किया जा रहा है जिसपर एसडीएम द्वारा पटवारी हल्का एवं
चौकी प्रभारी को मौके पर पहुच कर समस्या का निराकण करने के निर्देश दिये।
जन सुनवाई के दौरान प्रभारी तहसीलदार गजेन्द्र सिंह लोधी, महिला एवं बाल
विकास अधिकारी अरविन्द्र तिवारी, नायब तहसीलदार सरिता भदौरिया, कृषि
विस्तार अधिकारी एएसचौहान सहित समस्त विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!