Press "Enter" to skip to content

विधायक भारती ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

पोहरी। प्रेम और भाईचारे का प्रतीक ईद उल फितर का त्यौहार आज पोहरी में किले के अंदर मस्जिद पर हर्षोल्लास और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह पर मुस्लिम भाइयों ने नमाज पढ़ी और अल्लाह से देश में अमन व शांति की दुआ मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू भाई भी ईदगाह पर मौजूद रहे। विधायक प्रहलाद भारती सहित प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह पर पहुंचे और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम भाईयों ने गरीबों को खैरात बांटकर उनकी दुआएं कबूल की। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!