Press "Enter" to skip to content

ब्रह्मपुत्र के पानी को डायवर्ट-प्रदूषित कर रहा है चीन, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

चीन की बदनीयती एक बार फिर उजागर हुई है और इस बार सैटेलाइट तस्वीरों का सबूत भी है.भारत का दावा है कि अरुणाचल प्रदेश की शियांग नदी के पानी को चीन प्रदूषित और डायवर्ट कर रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों से भारत के दावों को बल मिलता है कि किस तरह चीन शियांग नदी के पानी को डायवर्ट और प्रदूषित कर रहा है.इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सैटेलाइट इमेजरी एक्सपर्ट कर्नल विनायक भट (रिटायर्ड) ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा, ‘चीन ने ब्रह्मपुत्र का पानी पूरी तरह रोक दिया है. अपने इलाके में 60 किमी भीतर चीन ने 200 मीटर चौड़ा और 900 मीटर लंबा बांध बनाया है. यह बांध नदी के समानांतर है”भट आगेकहते हैं कि पूरे पानी को पहाड़ों के नीचे-नीचे टनल के जरिए उत्तर दिशा में एक निश्चित प्वाइंट पर बाहर भेजा जा रहा है. ये टनल 50 मीटर चौड़ा है और नदी का पूरा पानी इसके जरिए डायवर्ट किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब ये है कि चीन ब्रह्मपुत्र के पूरे पानी के साथ कुछ कर रहा है और इसका असर आने वाले दिनों में भारत के किसानों और कृषि व्यवस्था पर पड़ने वाला है. अगर चीन पानी को डायवर्ट कर रहा है, जोकि एक केस है, तो जाहिर है कि भारत के हिस्से के पानी पर इसका असर पड़ने वाला है. इसकी मात्रा कम हो सकती है.’ 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!