Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपेड का किया निरीक्षण

शिवपुरी। 9 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ग्वालियर  संभाग दौरे पर आ रहे हैं इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शिवपुरी मे भाजपा पालक संयोजको की बैठक लेंगे। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के शिवपुरी प्रवास को लेकर प्रदेश महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा,संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने हेलीपैड सहित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, साथ ही हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के के रूट का निरीक्षण किया। भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, जिला पदाधिकारियों के द्वारा जगह जगह आतिशी स्वागत करेंगे कार्यक्रम के संयोजक एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत ने बताया कि इस ग्वालियर चम्बल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग 6 हजार कार्यकर्ताओ को राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा इस सम्मेलन में पालक संयोजक मंडल जिला पदाधिकारी सहित शिवपुरी जिले के बूथ संयोजक अपेक्षित रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, धैर्यबर्धन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी जिला महामंत्री ओमीगुरु मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजू बाथम, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र बिरथरे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन, आलोक बिंदल दिलीप मुद्गल, मुकेश सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर अमित भार्गव, सोनू बिरथरे, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रतीक शर्मा, राज कुमार खटीक, ओमी जैन, जंडेल सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!