Press "Enter" to skip to content

जनपद सीईओ एवं आदिवासी महिला जनपद सदस्य के बीच झूमाझटकी जनपद सदस्य की नहीं हुई सुनवाई

करैरा। करैरा करैरा जनपद सीईओ गोस्वामी की महिला जनपद सदस्य कुसुमा आदिवासी से हुई झूमा झटकी। महिला जनपद सदस्य का आरोप सीईओ ने मेरे साथ अभद्रता की  जबकि सी.ई.ओ गोस्वामी का महिला जनपद सदस्य पर आरोप की मुझमें चप्पल से जनपद सदस्य ने प्रहार किया है। सीईओ की रिपोर्ट पर से पुलिस ने महिला जनपद सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जनपद पंचायत करैरा की राजगढ़ क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती कुसमा आदिवासी अपनी फरियाद लेकर थाने करैरा पहुंची तो उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं। उसने मीडिया को बताया कि मैंने सीईओ से अपने मानदेय की बात की तो इसी पर बौखला गए और गाली गलौच करने लगे गए। जिसकी रिपोर्ट भी कोई नहीं लिख रहा। कह रहे कि आवेदन लिखवा कर लाओ। मैं अनपढ़ महिला आवेदन नहीं लिख पाती हूँ। न ही आवेदन लिखवाने के पैसे है। आदिवासी महिला अपनी फरियाद लेकर दर दर की ठोकरें खाती फिर रही है। उसकी सुनने वाला कोई नहीं। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा महिला की ओर से आवेदन ले लिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मामले में लेनदेन की चर्चाएं हैं इसलिए महिला की ओर से कोई प्रकरण नहीं किया गया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!