शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुरा में एक युवक ने महुआ के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार महाराज सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी भरतपुरा मंगलवार को शाम 4 बजे गांव से बाहर एक किमी. दूर स्थित एक महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महाराज सिंह ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महाराज ने किन कारणों के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस विवेचना में जुट गई है।





Be First to Comment