Press "Enter" to skip to content

प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका, मामला दर्ज

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के विजयपुरा में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने उसकी हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बताया जा रहा है कि किशोरी का आरोपी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
जानकारी के अनुसार अप्पू उर्फ अरविंद लोधी निवासी पडोरा थाना मायापुर का ग्राम विजयपुरा में कंडक्टर हरवीर सिंह के यहां आना जाना था। बताया जा रहा था है इसी बीच किशोरी के साथ उसकी जान पहचान हो गई और 13 अप्रैल की रात्रि वह किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने किशोरी की हर संभव तलाश की, लेकिन जब कहीं सुराग नहीं लगा तो गुरूवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 366 ताहि 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!