नीरज श्रीवास्तव 9713943600
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी और पीडीपी गठबंधन टूट गया है. बीजेपी ने आज गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. बीजेपी नेता राम माधव और दूसरे नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया. राम माधव ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर गठबंधन सरकार बनाई गई थी, वो पूरे नहीं हुए. हमने शांति के लिए गठबंधन किया था. घाटी में हालात बेहद खराब हैं. आज कश्मीर में कट्टरता बहुत बढ़ गई है. पत्रकार शुजात बुखारी की दिन दहाड़े श्रीनगर में हत्या कर दी गई. फ्रीडम ऑफ स्पीच भी निशाने पर है. यहां प्रेस की आजादी भी खतरे में है. केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को पूरी आर्थिक मदद दी।

आज इस्तीफा दे सकती हैं महबूबा
बताया जा रहा है कि शाम तक महबूबा मुफ्ती सीएम पद से इस्तीफा दे सकती हैं. कश्मीर में सीजफायर खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद बने सियासी हालात ने बीजेपी को ऐसा कदम लेने पर मजबूर कर दिया. घाटी के लगातार बिगड़ते हालात और मौजूदा सियासी हालात ने पीडीपी-बीजेपी के बीच मतभेद को और गहरा दिया।

अमित शाह ने बुलाई थी बैठक
आज अमित शाह ने जम्मू कश्मीर सरकार में बीजेपी के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया था. केंद्र सरकार की ओर से सीजफायर खत्म करने के बाद सहयोगी पीडीपी की नाराजगी के बीच ये बैठक बुलाई गई था. प्रदेश भाजपा प्रमुख रविंदर रैना और पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल को भी बैठक के लिए बुलाया गया था।

घाटी में पिछले कुछ दिनों में हालात बेहद खराब रहे हैं. रमजान के दिनों में सरकार की ओर से घोषित एकतरफा सीजफायर के दौरान आतंकियों ने जमकर कोहराम मचाया. ईद से ठीक दो दिन पहले 14 मई को आतंकियों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. इस दिन आतंकियों ने राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर सेना के जवान औरंगजेब खान की उस वक्त अगवा कर हत्या कर दी जब वह ईद की छुट्टी पर अपने घर जा रहा था।

Be First to Comment