सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्षᅠहीरालाल त्रिवेदी आज शिवपुरी में

शिवपुरी। सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी रविवारको एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी आ रहे हैं। सपाक्स पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजी. आरएन सिंह ने बताया कि सपाक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी रिटायर्ड आईएएस एवं पूर्व सूचना आयुक्त गुना से चलकर सुबह 10ः30 बजे कोलारस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रत्याशी के संबंध में कार्यकर्ताओं की राय लेंगें। इसके उपरांत 11ः30 बजे पोहरी वायपास स्थित होटल, पोहरी, करैरा एवं पिछोर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शिवपुरी जिले की विधानसभा सीटों के प्रत्याशी चयन के लिए चर्चा करेंगे। इसके साथ ही संभावित प्रत्याशियों से भी बात कर चर्चा करेंगे।