Press "Enter" to skip to content

हथियारों के अवैध लाइसेंस बनाने वाला गिरोह पकड़ाया

Image result for गिरोह पकड़ाया

जयपुर राजस्थान के आतंकवादी निरोधक दस्ते ने हथियारों के अवैध लाइसेंस बनाने और हथियार बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग को पकड़ा है।
राजस्थान
एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि चार माह पहले सूचना मिली थी कि एक
गिरेाह अवैध रूप से हथियार बेचने-खरीदने और आर्म्स लाइसेंस बनाने का
कारोबार करता है। गिरोह से जुड़े लोग वर्ष 2007-08 में बने लाइसेंस में
कांट-छांट कर अब नई तारीख से बनाकर देते हैं।
इस गिरोह को पकड़ने के
लिए 12 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों को अबोहर, पंजाब, जम्मू भेजा गया।
जिसके माध्यम से गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई।
इसी
दौरान उदयपुर निवासी एक व्यक्ति ने एटीएस मुख्यालय में अजमेर निवासी जुबेर
नाम के व्यक्ति के खिलाफ सूचना दी। सूचना में बताया गया था कि जुबेर ने
आर्म्स लाइसेंस बनाने हथियार उपलब्ध करवाकर 12 लाख रुपए लिए है लेकिन जो
हथियार व आर्म्स लाइसेंस उसे उपलब्ध करवाए, वे संदिग्ध लग रहे है। इस पर
जुबेर से एक बोगस ग्राहक के जरिए सम्पर्क किया गया। और उसे दो लाख रुपए का
एक चेक व 30 हजार रुपए नकद तथा छह अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों पकड़
लिया गया। इसके बाद अन्य आरोपियों के घरों पर भी छापा मारे गए जहां अवैध
आर्म्स लाइसेंस व अवैध हथियार पड़े हुए मिले।
जुबेर से मिली जानकारी के बाद जुबेर के सहयोगी विशाल व राहुल को पकड़ा गया और राजस्थान के अलावा पंजाब, जम्मू, मध्यप्रदेश

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!