शिवपुरी। पाल बघेल समाज की प्रत्येक रविवार को होने वाली महापंचायत का आयोजन आज नरवर ब्लॉक के ग्राम पारागढ़ पर चुरवाले हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। बघेल महापंचायत में सभी समाज बंधुओं ने सर्वसममती से नरवर में एक बघेल छात्रावास बनवाने का निर्णय लिया। पंचायत में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने छात्रावास निर्माण में धनराशि देने का पूरा आश्वाशन दिया। महापंचायत में मुख्य अतिथि अंगद सिंह बघेल ने कहा कि छात्रावास निर्माण में धन की कोई कमी आड़े नहीं आनी दी जाएगी।
महापंचायत का शुभरम्भ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अंगद सिंह बघेल, बघेल सुधार समिति के अद्यक्ष रामप्रसाद बघेल, सीतराम बघेल, हाकिम सिंह बघेल के द्वारा माल्यापर्ण कर किया गया। महापंचायत में मुख्य अतिथि शिवपुरी जिला पंचायत सदस्य अंगद सिंह बघेल ने कहा कि छात्रावास निर्माण में धन की कोई कमी नहीं आने दी मैं व्यक्तिगत रूप से और राजनेताओं से भी इसके निर्माण में आर्थिक सहयोग करवाऊंगा। पाल समाज के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने कहा कि समाज को राजनैतिक रूप से सक्षम बनाने के लिये हमें समाज की गांववार जनगणना करनी पड़ेगी। समिति सदस्य भरोसाराम पाल ने कहा कि समाज शिक्षा रूपी महायज्ञ करने जा रहा है जिसके क्रम में नरवर ब्लॉक में यह छात्रावास बनाया जा रहा है। छात्रावास में कक्षा 1 से 12 वीं तक के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। रामप्रसाद बघेल, भागीरथ पाल नानकपुर, समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष प्राणसिंह पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राजभान बघेल, धर्मेंद्र बघेल, होतम बघेल, जगन सिंह बघेल, नीरज पाल, भगवान सिंह पाल, राकेश पाल, प्रकाश पाल, अजब सिंह बघेल, अमृत लाल बघेल आदि शामिल थे।






Be First to Comment