पिछोर।
जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के शाजापुर गांव में बीते कुछ दिनों पूर्व
फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पर से आरोपी
भाभी के खिलाफ आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के
अनुसार बीते 13 अगस्त को शत्रुधन परिहार ने अपने ही घर में फांसी लगाकर
आत्महत्या कर ली थी।
इस मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था। जांच के
दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की भाभी आए दिन जमींन के बटवारें को लेकर
मृतक को परेशान करती थी। आत्महत्या से पहले भी रात्रि में दोनों में
मुहंबाद हुआ था।
दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की भाभी आए दिन जमींन के बटवारें को लेकर
मृतक को परेशान करती थी। आत्महत्या से पहले भी रात्रि में दोनों में
मुहंबाद हुआ था।
इससे परेशान होकर मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस
मामले में भाभी कुसुम पत्नि माखन परिहार के खिलाफ धारा 306 भादवि के तहत
मामला दर्ज कर लिया है।
मामले में भाभी कुसुम पत्नि माखन परिहार के खिलाफ धारा 306 भादवि के तहत
मामला दर्ज कर लिया है।

Be First to Comment