
शिवपुरी। बेटी बाई लोधी उम्र 105 साल निवासी भोती मजरा हमीर पुरा ने बुधवार को गांव के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। मतदान केंद्र पहुंचने पर बुजुर्ग महिला का माल्यार्पण से स्वागत किया और उसे व्हील चेयर पर बिठा मतदान करने आने पर उसका धन्यवाद दिया। वहीं पोहरी विधानसभा के ग्राम अमरखुआ में बुजुर्गों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया तो वह बोले कि हमें काये माला पहना रहे जे तो नेतन को पहनाओ।






Be First to Comment