Press "Enter" to skip to content

राफेल पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा ने जिला केन्द्र पर धरना दिया

भिण्ड।राफेल खरीद पर कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने लहार चुंगी चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष संजीव कांकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिण्ड एसडीएम को कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव कांकर ने ज्ञापन में बताया कि राफेल खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी निराधार और बेबुनियाद आरोप लगाकर इस सौदे को दुष्प्रचारित कर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। राफेल डील पर कांग्रेस की ओर से लगातार झूठी बाते जनता को परोसी गयी। जबकि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल मामले में दर्ज की गयी सभी याचिकाओं को खारिज कर यह स्पष्ट किया कि इस समझौते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का कोई ठोस आधार नहीं है।

इस धरना में  जिला अध्यक्ष संजीव कांकर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह,केशव सिंह भदौरिया,अवधेश सिंह कुशवाह, रामकुमार महते,मायाराम शर्मा, रामप्रकाश तिवारी ने संबोधित कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा फैलाये जा रहे दुष्प्रचार का भंडाफोड़ किया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक राममिलन शर्मा,जिला महामंत्री सुंदरपाल सिंह कुशवाह, सतेंद्र भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव नरवरिया,भरत शर्मा, उषा नगरिया,बलभद्र सिकरवार, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, पिछड़ावर्ग मोर्चा अध्यक्ष अमृतपाल बघेल,भाजयूमो अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बादशाह खान,,जिला कार्यलय मंत्री रामप्रकाश मांझी, टीपू भदौरिया,सुनील भदौरिया, मीडिया प्रभारी अर्पित मुदगल, सहप्रभारी सुभाष थापक,मेहगांव जनपद अध्यक्ष सुनील भदौरिया, नर्मदे नमामि प्रकल्प प्रदेश सहसंयोजक आकाश शर्मा,अजय शर्मा , गजेंद्र सिंह भदौरिया, श्रीकृष्ण कटारे, जयवीर पुरोहित, सुरेंद्र सिंह चौहान, रघुराज सिकरवार, रामजीलाल थापक,सत्यभान नरवरिया, आशु दांतरे, मण्डल अध्यक्ष जगदीश शर्मा,शैलेन्द्र पालीवाल,विनोद सिंह चौहान, शैलेन्द्र किस्सूपुरा, निर्मल आर्य, वीरेंद्र ओझा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बजरंग भदौरिया, हृदेश पुरोहित,रक्षपाल राजावत,विष्णु राजावत, किसानमोर्चा महामंत्री टंटी राजावत, जनपद सदस्य अवधेश बघेल, महिलामोर्चा नगरध्यक्ष विनीता सोनी,जलालुद्दीन खान, सर्जन नरवरिया, बलराम जाटव, रवि गुर्जर धोरका,शैलेन्द्रा रितोरिया, राजपाल उदोतपुरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस धरने कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव नरवरिया ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!