Press "Enter" to skip to content

बेटी क्लब ने किया नागालैंड की सुश्री क्रिस्टीना सांगने को सम्मानित

दतिया। बेटी क्लब दतिया द्वारा नागालैंड इन्टेक की सदस्य सुश्री क्रिस्टीना सांगने को  बेटी प्रतिभा सम्मान प्रदान कर बेटी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आकाक्षा रावत संरक्षक राम हजूर दाँगी श्रीमती किशोरी सेंगर विनोद मिश्रा अरुण सिद्ध गुरु ने सम्मानित किया क्रिस्टीना भारतीय सांस्कृतिक निधि इंटेक के द्वारा संपूर्ण भारत में पुरातत्व संरक्षण के कार्य में विशेष योगदान दे रहे हैं उनके इस विशेष कार्य के लिए बेटी क्लब दतिया में उनको बेटी प्रतिभा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया इस अवसर पर क्रिस्टीना सांगने ने कहा कि अब समय बदल चुका है बेटा बेटी एक समान माने जाते हैं और उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे ऊंची शिखर चोटी एवरेस्ट को फतह कर चुकी है बेटियां रेलगाड़ी से लेकर वायु यान तक चला रही है बेटियां भारत के संविधान के अनुसार जितने भी उच्च पद है उनको सुशोभित कर चुकी है भारत की नारियां हम सभी को इस बात को अब मानना होगा कि बेटा बेटी एक समान दोनों को बराबर का अधिकार देकर समाज में आगे बढ़ाना है और कस्टीना ने कहा की बेटी क्लब जैसी संस्थाएं आज बेटियों को प्रोत्साहित कर रही है जिससे हम सब को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है निश्चित ही बेटी क्लब इस विशेष कार्य के लिए बधाई के पात्र है कार्यक्रम का संचालन संयोजक संजय रावत ने किया। इस अवसर पर भानू श्रीवास्तव भरत दाँगी महेश चौरसिया ऋषि मिश्रा ज्योति शर्मा आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!