दिनारा। दिनारा मंडल के अशोक होटल चौराहे के पास खेल मैदान में आयोजित खाती बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करैरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह रावत के द्वारा बुधवार को किया गया टूर्नामेंट के उद्घाटन पर अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने खेल प्रेमियों और लोगो से कहा कि खेल का आयोजन होने से आपस में प्रेम बढ़ता है खेल युवाओ के लिए पढ़ाई की तरह बहुत जरूरी है ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह से खेल के आयोजन से नवयुवकों में खेलने की भावना जागता होती है ग्रामीण युवाओं में भी खेल की अच्छी प्रतिभा छिपी होती है उसे उजागर करने के लिए खेल का आयोजन जरूरी है ओपनिंग मैच ग्राम पंचायत बनवास एवं ग्राम पंचायत बैसोरा कला के बीच खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन से पहले प्रदेश अध्यक्ष मा. श्री रणवीर सिंह जी रावत ने दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से एक-एक कर परिचय लिया एवं दोनों टीम के खिलाडिय़ों को क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। थनरा चौकी पर पहुंच कर दिनारा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष एवं खाती बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि रणवीर सिंह रावत की आगवानी की एवं युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सुभाष जाटव, रूप सिंह यादव हरि शंकर परिहार भाजापा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामकिशन यादव नीरज पचौरी किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री नरेश यादव पूर्व सरपंच सतीश गुप्ता बृजमोहन पाल पंकज योगी पत्रकार संघ अध्यक्ष केके पत्रकार, हरनारायण पाल आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment