पिछोर। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर पिछोर में महारानी लक्ष्मी बाई का जन्म दिवस दिनॉक 19 नवंवबर को धूमधाम से मनाया जायेगा उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संरक्षक श्रीमति श्रीमती रश्मि भट्ट ने बताया कि दिनांक 18 एवं 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म दिवस नगर की समस्त मातशक्ति को समर्पित होगा जिसमें 18 नववंर को बहिनो की कड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी जिसमें शिवपुरी विभाग से पधारी लगभग 300 बहिने हिस्सा लेगी 19 नवंवर को एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जावेगा। श्रीमति ललिता यादव पिछडा वर्ग कल्याण मंत्री जोकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होगी, अध्यक्षता डॉ राघवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग करेंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमति प्रमिला शर्मा बालिका षिक्षा की अखिलभारतीय सदस्य होगी वहीं विषिष्ट अतिथी श्रीमति प्रमिला बाजपेयी म.प्र. महिला आयेाग की सदस्य रहेगी।



