Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस राज में खाद मांगने पर किसानों को मिली लाठियां

भोपाल।मध्य प्रदेश की नई सरकार का दावा है कि केंद्र से लगातार बातचीत के बाद प्रदेश में यूरिया संकट धीरे-धीरे खत्म होने के आसार हैं. कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति तत्काल किए जाने की सहमति दी है।

मध्य प्रदेश में यूरिया को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुना जिले में तो सोमवार को खाद वितरण के दौरान बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस को हंगामा कर रहे किसानों पर लाठियां भांजनी पड़ी. इन दिनों राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह गुना में भी खाद को लेकर मारामारी मची हुई है. सिर्फ गुना ही नही बल्कि छतरपुर जिले में भी खाद वितरण को लेकर किसानों में रोष है और उन्होंने जबरदस्त हंगामा किया।

गुना के नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में सोमवार को किसान लाइन लगा कर खाद ले रहे थे. खाद बांटने में देरी की वजह से किसानों का सब्र जवाब दे गया और वो हंगामा करने लगे. हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को खदेड़ा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से सांसद हैं और उनके ही संसदीय क्षेत्र में किसानों को यूरिया के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

सिर्फ गुना ही नही बल्कि छतरपुर जिले में भी खाद को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. खाद के लिए सुबह से लंबी कतार में लगे किसानों ने देरी से नाराज होकर किसान सुविधा केंद्र के सामने नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टरों को खड़ा कर जाम लगा दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने समझबूझ के साथ मामला शांत करवाया और जाम खुलवाया।

दूसरी ओर, मध्य प्रदेश की नई सरकार का दावा है कि केंद्र से लगातार बातचीत के बाद प्रदेश में यूरिया संकट धीरे-धीरे खत्म होने के आसार हैं. कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय ने 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति तत्काल किए जाने की सहमति दी है. विभाग के मुताबिक दिसंबर में मध्य प्रदेश में अब तक करीब 2 लाख 15 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति हुई है जबकि करीब 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया प्रदेश में पहुंचने वाला है।

इसके अलावा राज्य शासन ने केंद्र से NFL विजयपुर, गुना प्लांट से मिलने वाले यूरिया को मध्य प्रदेश में ही बांटने का अनुरोध किया है. विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश को पहले रोजाना 6 से 7 रेक यूरिया मिल रहा था जो अब बढ़कर 10 रेक हो गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!