Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव के अभिनव प्रयोगों से संवरेगा शिवपुरी 

कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव के अभिनव प्रयोगों से संवरेगा शिवपुरी 

पर्यटन के मानचित्र पर संवारने भदैयाकुण्ड पर मनेगा निर्झर महोत्सव 

शिवपुरी-शहर विकास की परिकल्पना को लेकर जिलाधीश के रूप में कार्यरत ओ.पी.श्रीवास्तव इन दिनों अपने अनुभवों के द्वारा शिवपुरी को संवारने के लिए प्रयासरत है। नि:संदेह 45दिनों तक जिला मुख्यालय से बाहर होकर भी उनके मन में आज भी शिवपुरी को अतुलनीय बनाने के लिए अनेकानेक उपाय है और वह उसे कारगर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है बात चाहे टूरिस्ट वैलकम सेंटर की हो या फिर अब भदैयाकुण्ड के संवारने की इन दोनों ही पुरानी धरोहरों के साथ संग्रहालय का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है और आने वाले समय में यह शिवपुरी ही नहीं वरन संपूर्ण प्रदेश और देशवासियों के लिए कलाकृति से अवगत कराऐंगें। इसके अलावा जन सामान्य की समस्याओं को आत्मीयता के साथ दूर किया जाए इसके लिए जनसुनवाई को भी प्रमुखता से लेकर एक नई पहल की है। जिसमें आने वाले पीडि़तों को न्याय दिलाने के लिए वह अपने अमले के साथ प्रति मंगलवार को जुटे रहते है आवेदकों की समस्याऐं अधिक होने के कारण अब इस अभिनव पहल को प्रयोग के तौर पर मानस भवन गांधी पार्क में जनसुनवाई की जा रही है। लोगों को भरोसा ह कि इन्हीं सब महत्वाकांक्षी योजना के साथ शिवपुरी संवरकर नए स्वरूप में आएगा इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। 

संवेदनशील के रूप में पहचाने जाते है कलेक्टर

बात यदि कलेक्टर ओ.पी.श्रीवास्तव के कार्यकाल को लेकर की जाए तो आमजन भी उनके कार्यों के अनुरूप उन्हें संवेदनशील कलेक्टर के रूप में मानते है। क्योकि यहां कोई गरीब निर्धन हो या सामान्य व्यक्ति हर किसी की बात को तवज्जो देकर उनकी सुनवाई पूर्ण तन्मयता के साथ की जाती है और जब तक उसकी समस्या का निदान नहीं हो जाता तब तक स्वयं कलेक्टर भी ऐसे कार्यों की मॉनीटरिंग करते रहते है। पीडि़त मानवता हो या अन्य कोई शहर की प्रमुख समस्या हर प्रकार की इन समस्याओं के निदान की पहल वह स्वयं करते है और इसमें जहां कहीं भी शहरवासी का सहयोग लेना हो तो इसके लिए भी वह आगे आकर उनसे आह्वान करते है। 

शासकीय सेवाओं का लाभ पहुंचे अंतिम व्यक्ति तक 

कलेक्टर ओ.पी.श्रीवास्तव का प्रयास होता है कि वह हरेक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाऐं इसके लिए जन कल्याणकारी शिविर भी आयोजित किए जाते है। इसमें कलेक्टर के साथ उन्हें सहयोग के रूप में अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, एसडीएम रूपेश उपाध्याय सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहकर अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, किसान, कौशल उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी सतत कार्य कर रहे है। किसानों को जहां ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचता है तो उनके लिए फसल बीमा अथवा अन्य मदों से उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने का प्रयास किया जाता है। अभी की बात करें तो गेहूॅं उपार्जन का कार्य शुरू कर दिया गया है और खरीद केन्द्रों पर आने वाले कृषकों के लिए छांव, पानी व फसल का उचित मूल्य उन्हें मिले इसकेे लिए कार्य करने की नीति अपनाई जा रही है हरेक खरीद केन्द्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसे लेकर उन्होंने अपने अधीनस्थल अमले को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!