Press "Enter" to skip to content

निलंबन से बौखलाए निलंबित अपर कलेक्टर ने

निलंबन से बौखलाए निलंबित अपर कलेक्टर ने
भास्कर रिपोर्टर को दी धमकी, बोले- इंटरवेल के मजे ले लो, जो मिठाई बांट रहे हो, सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा अब मामला श्योपुर श्योपुर के निलंबित पूर्व अपर कलेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बौखलाकर अब दैनिक भास्कर के रिपोर्टर नीरज शर्मा को धमकी दी है। पूर्व एडीएम ने वाट्सअप पर सुप्रीम कोर्ट में जाने की धमकी दी है। गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एडीएम वीरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया था। एडीएम ने खबर प्रकाशित करने पर दैनिक भास्कर के ब्यूरोचीफ दशरथ परिहार को कलेक्टोरेट के जनसंपर्क कार्यालय से उठवाकर अपने कार्यालय में गार्ड से पिटवाया था और खुद ने भी दशरथ सिंह की पिटाई की थी। बाद में एडीएम ने उन्हें श्योपुर की जेल में बंद करा दिया था। यह मामला श्योपुर से लेकर भोपाल तक सुर्खियों में आया और बुधवार दोपहर में मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तानाशाह एडीएम वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। निलंबन की कार्रवाई से बौखलाए एडीएम वीरेंद्र सिंह ने दैनिक भास्कर के रिपोर्टर नीरज शर्मा को मैसेज भेजे हैं, जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जाने की धमकी दी है। एडीएम ने मैसेज में लिखा है कि अभी लड़ाई पूरी नहीं हुई है, इंटरवेल के मजे ले लो और मिठाई बांट लो। सुप्रीम कोर्ट तक जायेगा अब मामला।.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!