शिवपुरी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर द्वारा अपने राजपुरा रोड पुरानी शिवपुरी स्थित निज निवास पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर महामंत्री श्री राठौर ने सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण एवं शॉल श्रीफल भेंट किया। नवीन पदाधिकारियों से श्री राठौर ने शासन की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का आव्हान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के कार्य को अधिक समय देें। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को चाहिए कि वो पार्टी व सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं तभी संगठन मजबूत होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। जिनका स्वागत किया गया उनमें मुकेश बाथम, सुरेन्द्र शाक्य, बृजमोहन, देवेन्द्र पमार, नीरज खटीक, श्याम परिहार, विनोद खत्री, जण्डेल सिंह परिहार, भूपेन्द्र शाक्य, रमेश शाक्य, शिवकुमार, हरिचन्द्र खटीक, सोनू शाक्य, विक्की जाटव, विशाल खटीक शामिल रहे। इस मौके पर केपी परमार, मुकेश बाथम, अरविन्द राठौर आदि उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती के लिए करें कार्य: हरिओम राठौर नगर महामंत्री ने अनु. जाति मोर्चा पदाधिकारियों का किया स्वागत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छात्राओं की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई, छात्रावास अधीक्षिका हटाई गईं; जांच में लापरवाही मिली / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में सेंध, लैपटॉप समेत ड्राई फ्रूट और घी चोरी; वारदात CCTV में कैद / Shivpuri News
- 3.50 लाख की मजदूरी लेकर फरार होने का आरोप, मजदूरों ने कोतवाली में की शिकायत / Shivpuri News
- नाली साफ करते समय सांप ने काटा, झाड़फूंक में गंवाया समय; 40 वर्षीय युवक की मौत / Shivpuri News
- करैरा में एसडीएम अनुराग निंगवाल के तबादले के विरोध में प्रदर्शन, विधायक के खिलाफ नारेबाजी / Shivpuri News





Be First to Comment