Press "Enter" to skip to content

सूअरों का आतंक, मासूम बालक की मां ने बचाई जान


शिवपुरी। हजारों सूअरों के शूट आउट के बाद भी शिवपुरी नगरी एक बार फिर से सूअरों के आतंक की गिरफ्त में आ गई है। शहर में कोई भी कॉलोनी, मोहल्ला और गलियां ऐसी नहीं है जहां सूअरों का निश्चिंत विचरण न हो। लेकिन कल तो हद हो गई। जब एक चार वर्षीय मासूम बालक को घर में से घसीटकर सूअर ले भागा। लेकिन समय पर बालक की मां ने पहुंंचकर किसी तरह अपने बच्चे की जान बचाई। हालांकि सूअर के काटने से बच्चे का दायां पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसके पैर का मांस बाहर आ गया और उसकी हड्डी दिखने लगी। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुरानी शिवपुरी के महल सराय मेें निवासरत नाजिब पुत्र अकबर अली शाम करीब 5 बजे अपने घर पर खेल रहा था। तभी घर में एक आवारा सूअर घुस आया और उसने नाजिब का दायां पैर अपने जबड़े से जकड़ लिया। इसके बाद सूअर उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले आया। यह घटना देख उसकी मां अंजुम बानो घबरा गई और उसने अपनी जान की परवाह किए बिना ही सूअर पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद भी सूअर ने पैर नहीं छोड़ा तो अंजुम ने पत्थरों से उसे डराना शुरू किया। बाद में अन्य लोग भी वहां एकत्रित हो गए। जिन्होंने सूअर को भगाने का भी प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सूअर ने नाजिब का पैर छोड़ा और वहां से भाग गया। लेकिन इस घटना में नाजिब का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!