Press "Enter" to skip to content

गोरखपुर हादसे के आरोपी डॉ. कफील किया गिरफ्तार

Image result for डॉ. कफील किया गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखपुर के बीआरडी कॉलेज में बच्चों की मौत
के मामले में आरोपी बनाए गए डॉ. कफील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह
गिरफ्तारी शनिवार सुबह एसटीएफ द्वारा की गई है। डॉ. कफील अस्पताल में
इंसेफेलाइटिस वॉर्ज के इंचार्ज थे और उन पर अस्पताल की ऑक्सीजन अपने
क्लीनिक पर उपयोग करने के आरोप लगे थे।
बता दें कि कफील हादसे के बाद
से ही फरार चल रहे थे। इससे पहले एसटीएफ ने कॉलेज के प्रिंसिपल और उनकी
पत्नी को भी एक परिचित के घर के गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया था
जहां से उन्हें न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया।
बता दें कि गोरखपुर
के अस्पताल में बच्चों की मौतों का सिलसिला अब भी जारी है। पिछले दिनो आई
खबर आई थी की अस्पताल में 48 घंटों में 42 बच्चों की मौत हुई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!