शिवपुरी। केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों, श्रमिक मजदूर, कृषक सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को समय-समय पर मिलने वाले आश्वसनों और बैठकों के बावजूद भी उनकी समस्या का हल न होने के कारण आगामी 17 नवम्बर को भारतीय मजदूर संघ दिल्ली में विराट प्रदर्शन करेगा। जिसकी तैयारी हेतु आज 5 नवम्बर को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में दो सत्रों में बैठक आयोजित की जाएगी। प्रथम सत्र की बैठक दोपहर 12:30 बजे आयोजित होगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा, ऊषा, स्वसहायता समूहों की महिला सदस्य मौजूद रहेंगी। द्वितीय सत्र की बैठक दोपहर 2 बजे होगी। जिसमें राज्य कर्मचारी संघ, नगरपालिका र्वकर्स ऑर्गेनाइजेशन, ऑटो रिक्शा यूनियन, विद्युत कर्मचारी महासंघ, विद्युत फिटिंग श्रमिंक संघ, संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सघ, भवन निर्माण संघ, मछुआरा संघ के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जहां आगामी प्रदर्शन की रूपरेखा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हरीश चौबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
भारतीय मजदूर संघ की बैठक आज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खेत के पास खड़ी बाइक चोरी, किसान की मेहनत पर चोरों की नजर, 2 हजार इनाम की घोषणा / Shivpuri News
- नगर पालिका की लापरवाही: जाधव सागर के पास बना ‘मौत का कुआं’, हादसों को दे रहा न्योता / Shivpuri News
- किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद दंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा, परिजनों से खतरे की आशंका / Shivpuri News
- शिवपुरी शहर का शराब ठेका कामेश शिवहरे को, 2026-27 के लिए सरकार को बढ़ा राजस्व / Shivpuri News





Be First to Comment