Press "Enter" to skip to content

सिंधिया फैंस क्लब नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

शिवपुरी। सिंधिया फैंस क्लब शिवपुरी द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट का शुभारंभ आज रात्रि में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के जिलाध्यक्ष महिपाल अरोरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष अजयराज सक्सेना एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय गुप्ता उपस्थित रहे। मैच के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। यहां बताना होगा कि सिंधिया फैंस क्लब द्वारा तात्याटोपे पार्क में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें सभी मैच 8-8 ओवर के खेले जाएंगे। शुभारंभ अवसर पर सिंधिया फैंस क्लब के अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, शुभम गर्ग मामा संगठन मंत्री, आदित्य व्यास, अमन खान, जावेन खान, सुमित पुण्ठीर, सोनू खान, सलमान आदि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!