Press "Enter" to skip to content

फ्लाइंग स्कॉट प्रभारी गौड़ ने जिले की सीमा पर की वाहनों की चैकिंग

 शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत आज कोलारस विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 27 के बदरवास थाना क्षेत्र में जिले की सीमा अटलपुर पर फ्लाइंग स्कॉट प्रभारी सौरभ गौड सीएमओ नगर परिषद बदरवास द्वारा वाहनों की सघन चैकिंग की गई। इस दौरान उनके साथ कोलारस थाने के प्रधान आरक्षक भगत सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के सशस्त्र बल पीएस के तीन जवान उपस्थित रहे। जिले की सीमा पर टीम द्वारा दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की गई। इस दौरान फ्लाइंग स्कॉट प्रभारी श्री गौड द्वारा वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि वह अपने वाहन में किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु न रखें अन्यथा की स्थिति में वह कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। श्री गौड के बताया कि वाहनों की सघन चैकिंग निरंतर जारी रहेगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!