करेरा। विकासखंड की ग्राम पंचायत छितीपुर में आज सुबह सरपंच शिमला रामनिवास लोधी के घर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर करैरा से सीमेंट से भरा ट्रक आया एवं सरपंच के घर खाली करके वापसी में मिडिल स्कूल छितीपुर के पास हाई टेंशन केबल लाइन के खंबे में ट्रेक क्रमांक MP. 33 h 6633 के ड्राइवर ने नशे मे धुत होकर खंबे में जोर से टक्कर मारी जिससे खम्मा टूटकर जमीन पर गिर गया और लाइन नीचे गिर गई जिससे हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्र एवं गांव के ग्रामीणों राहगीरों की जान पर 24 घंटे खतरे के बादल मडरा रहे रहे है एवं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम छितीपुर के पंचायत के सचिव सरपंच एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी लेकिन सूचना के चार घंटे बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा अगर कोई भी जन हानि होती है तो इसका जिम्मेदार सरपंच सचिव एवं बिजली विभाग की अधिकारी होंगे।






Be First to Comment