Press "Enter" to skip to content

जनपद अध्यक्ष ने खसरा खतौनी की निशुल्क नकलों का किया वितरण 

करैरा। जनपद पंचायत करैरा की अध्यक्ष श्रीमती बती आदिवासी ने तहसील करैरा की ग्राम पंचायत खैराई में शासन द्वारा निशुल्क खसरा-खतौनी वितरण योजना के तहत आज लगभग एक सैकड़ा हितग्राहियों को खसरा खतौनी की निशुल्क नकलो का वितरण किया। निशुल्क खसरा खतौनी वितरण कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए श्री मति बती आदिवासी ने कहा कि शासन आप लोगों के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, आप लोग इन निशुल्क खसरा खतौनी के माध्यम से अपनी- अपनी जमीनों का रकबा देख सकते हैं, यदि कोई त्रुटि हो तो उसे तत्काल सुधारने के लिए दें। निशुल्क खसरा खतौनी वितरण कार्यक्रम में गांव के सरपंच चन्दन सिंह यादव ,पंच, पटवारी सहित अन्य हितग्राही उपस्थित थे।

बॉक्स

मावि खैराई में किया आकस्मिक निरीक्षण

जनपद अध्यक्ष श्रीमती बती आदिवासी ने ग्राम खैराई मे मिडिल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्र उपस्थिति कम पायी गयी। कुल दर्ज 77 में से 40 छात्र उपस्थित थे। हेडमास्टर सालम सिंह अलावा को उपस्थिति बढाये जाने के निर्देश दिये। यहा छात्रो को पेयजल की समस्या पर उन्होने तत्काल मोबाईल पर अधिकारियो से सम्पर्क कर तत्काल पेयजल समस्या निराकरण के निर्देश दिये। यहाँ उन्होने मध्यान्ह भोजन सहित पुस्तक बितरण, साईकिल बितरण, छात्रबृति की जानकारी भी ली।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!