पिछोर।
क्षेत्र में जन जागरूकता लाने स्वच्छता मिशन को पूर्ण कराने शासकीय
योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन हो और प्रमुखताओं को लेकर आमजन में जन
चेतना की दृष्टि से पिछोर अनुभाग के कमलेश्वर धाम से दूरस्थ अंचल में बसी
मॉ बीजासेन देवी कदवाया तक जन चेतना चुनरी पद यात्रा निकाली जा रही है।
मध्यप्रदेश व बाल आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ.
राघवेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं अगवाई में निकल रही है। यात्रा के
संयोजक कौशल शर्मा द्वारा बताया कि धर्म आध्यात्म समाजसेवा एवं अंतिम छोर
पर बैठे व्यक्ति को शासन की योजना का शत् प्रतिशत् लाभ मिले स्वच्छता,
शिक्षा, स्वास्थ्य के लक्ष्य शासन के पूर्ण हो जैसे मुददो को लेकर आम जनता
मे चेतना आये इस बार 21 सितम्बर 2017 से 29 सितम्बर 2017 तक हो रही पद
यात्रा शिव से शक्ति की ओर क्षेत्र के विकास ओर आम जनता के विश्वास के लिये
चलेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि पद यात्रा मे दिन विश्राम स्थल पर
जागरूकता कार्यक्रमों के साथ विभिन्न विभागों से जुड़े बिन्दुओं पर
जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
इन ग्रामों से होकर निकलेगी यात्रा
आज
से कमलेश्वर धाम, कमलपुर, टपरियायी, चन्दुपहाडी, घटवरा, मनका (रात्रि
विश्राम), 22 सितम्वर कछौआ, राजपुर, खुरई, भगवंन्तपुरा, पिछोर (रात्रि
विश्राम), 23 सितंम्वर गजौरा , रमपुरा , अडजार , कुटावली, दवियाकला (
रात्रि विश्राम),24 सितंम्वर चमरौआ, नाका नई वगिया, राजनगर, सिलपुरा,
खनियाधाना ( रात्रि विश्राम), 25 सितंम्वर पनिहारा, बागोली मोटा, विनेका,
अहारवानपुर ,वारली ( रात्रि विश्राम),26 सितंम्वर महरौली , धर्मपुरा ,
मायापुर ( रात्रि विश्राम)27 सितंम्वर राजापुर, तिराहा वघारी , ढोगा ,
पिपरोदा उबारी ( रात्रि विश्राम), 28 सितंम्वर पचराई डाबर महुआजोड , मुहासा
( रात्रि विश्राम), 29 सितम्बर पिपरोदा, आलम, कदवाया माता में आज से
यात्रा निकाली जाएगी।





Be First to Comment