Press "Enter" to skip to content

जन्माष्टमी के दिन रोटी में उभर आई बाल गोपाल की आकृति

सिवनी। आप इसे चमत्कार कहें या
इत्तेफाक लेकिन आस्था से जुड़ा एक आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने
आया है। जन्माष्टमी के दिन पहले रोटी में बाल गोपाल की आकृति उभर कर सामने
आई है। जिसके बाद कुछ लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मान रहे तो कुछ
का कहना है कि यह अंधविश्वास से ज्यादा कुछ नहीं लेकिन ज्यादातर लोगों का
मानना है कि यह रोचक जरूर है। बता दें कि श्रीकृष्ण भक्ति में चमत्कारों का
जिक्र अक्सर आ जाता है। 

मामला सिवनी के नेहरु रोड का है। जहां एक परिवार के घर रोटी में कान्हा की
आकृति उभरने की बात कही जा रही है। हालांकि की कई इस घटना को सामान्य सी
घटना मान कर अंधविश्वास से जोड़ कर देख रहे है और कई इसे कृष्ण का आशीर्वाद
मान रहे रहे है। नेहरु रोड स्थित वीनस लॉज के संचालक दीपक सालुंखे के घर
में लोगों को देखने मिला है।
रात लगभग आठ बजे ज्योति सालुंखे और उनकी बेटी रोटी बना रही थी। प्रियंका
रोटी बेल रही थी और उनकी मां द्वारा बेली हुई रोटियों को पहले तवे और फिर
गैस में सैंक रही थी। अचानक एक रोटी में सैंकते समय बीचों-बीच उन्हें एक
विशेष आकृति दिखाई दी जो हूबहू बाल स्वरुप भगवान कृष्ण की प्रतिकृति प्रतीत
हो रही थी।
रोटी पर उभरी घुटनों के बल बैठी कृष्ण की यह आकृति पहले उन्होंने अपने
घर-परिवार और फिर पड़ोस के लोगों को दिखाया और फिर चर्चा पूरे शहर में अपने
स्तर पर फैल गयी जिसे देखने के लिये लोग देर रात तक उनके निवास में पहुंचते
रहे। कई लोगों ने इस आकृति को अपने मोबाइल में भी कैद कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!