शिवपुरी। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, सहमंत्री, प्रचार मंत्री के लिए कुल 16 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिनके लिए 1351 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियों के भविष्य को मतपेटी में बंद कर दिया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना जारी है और जल्द ही चुनाव परिणाम सामने आएंगे।



