Press "Enter" to skip to content

शादी का कार्ड बांटने गए थे पिता-पुत्र, पट्टीदारों ने एक की पीट-पीट के कर दी हत्या

शादी का कार्ड बांटने गए थे पिता-पुत्र, पट्टीदारों ने एक की पीट-पीट के कर दी हत्या

Image result for crime images pictures
वो गया तो था अपने बेटे की शादी का निमंत्रण देने लेकिन निमंत्रण को दरकिनार कर के हत्यारों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
घटना बिहार के पूर्वी चंपारण की है जहां एक व्यक्ति की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पूर्वी चम्पारण के चिरैया थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी में हुई इस घटना को मृतक के पट्टीदारों और ग्रामीणों ने अंजाम दिया. आगामी 9 दिसम्बर को ही मृतक ओमप्रकाश सिह के पुत्र सुबोध कुमार सिंह की शादी होने वाली थी जिसके लिए पिता और पुत्र ने अपने गांव के लोगों को निमंत्रण कार्ड देने शीतलपट्टी गांव पहुंचे थे.इस दौरान पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद में पट्टीदारों ने हमला बोल दिया और ओमप्रकाश सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी. जबकि साथ गये सुबोध को लोगों ने जख्मी कर बंधक बना लिया.
जानकारी के मुताबिक सुबोध की हत्या करने की भी कोशिश की जा रही थी जिसे चिरैया थाना पुलिस ने मौके पर पहूंच कर विफल कर दिया. घायल सुबोध को पुलिस ने मोतिहारी सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!